भारतीय किसान संघ ने बिजली कार्यालय पर बोला धावा

प्रकाश सराठे

 

रानीपुर।, भारतीय किसान संघ के विनर तले सोमवार को बिजली विभाग कार्यालय घोड़ाडोंगरी में किसानों के माध्यम से धरना प्रदर्शन देने का कार्य किया।किसानो की मांग थी की पुराने शेड्यूल के अनुरूप बिजली देने का कार्य किया जाए लेकिन बिजली विभाग के माध्यम से पिछले एक माह से शेड्यूल परिवर्तन किए जाने के कारण किसानों को खासी

परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। किसानों के माध्यम से बिजली कार्यालय के समक्ष तिरपाल बिछकर अघोषित बिजली कटौती बंद किए जाने एवं पुराने शेड्यूल के अनुरूप बिजली आपूर्ति किए जाने को लेकर या धरना प्रदर्शन करने का कार्य किया है। भारती किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मलैया ने बताया कि लगातार अघोषित बिजली कटौती और पुराने शेड्यूल के हिसाब से बिजली न होने के कारण किसानों को

खेती का कार्य करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान समय में बिजली विभाग की हरधर्मिता की वजह से किसानों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है,उन्होंने बताया कि छुरी सीता कामत इस क्षेत्र को मिलाकर 4185 हेक्टेयर में धान और 3380 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में मक्का की फसल लगाने का कार्य किया गया है, और यह दोनों फसल यदि समय पर पानी नहीं दिया गया तो सूखने की कगार

पर पहुंच गई है ऐसी स्थिति को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम घोड़ाडोगरी नायब तहसीलदार संतोष पथोरिया को ज्ञापन सौंपने का कार्य किया है। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष अशोक मालैया ने बताया कि यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो भारतीय किसान संघ मुख्य मार्ग पर आकर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगा जिसकी संपूर्ण जवाब देही बिजली विभाग की होगी।

रानीपुर और घोड़ाडोगरी पुलिस पहुंची सुरक्षा व्यवस्था के लिए

लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती की वजह से भारतीय किसान संघ के वेनर के तले सोमवार को बिजली कार्यालय में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था आयोजन में किस उग्र रूप धारण न कर सके इस स्थिति को देखते हुए रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश नारायण तिवारी के माध्यम से रानीपुर और घोड़ाडोगरी के पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए थे हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली विभाग के मापदंड के अनुरूप घोड़ाडोगरी बिजली घर का क्षेत्रफल 78 किलोमीटर का होने की वजह से ओवरलोड की परेशानी से यह जूझ रहा है इसी की वजह से अघोषित बिजली कटौती हो रही है।

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे बड़ी संख्या में किसान

कार्यक्रम स्थल पर भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष अशोक पटेल मलैया,भारतीय किसान संघ ब्लॉक अध्यक्ष हजारीलाल विश्वकर्मा एवं जिला सह मंत्री ध्रुव मलैया , तहसील उपाध्यक्ष रमेश पटेल सिनोटिया,तहसील मंत्री गोविन्दास खैर्वा, मनहोरी,रामस्वरूप वर्मा, अनिल वर्मा,हंसराज चौरे ,तुलसी राम मलैया, पंजाब मलैया,राजु हिरावाडी रामेश्वर

मुन्ना,हिरेसिंह,सुखमन सलाम,बंटी राठौर,रमेश राठौर,सुनील,जितेन्द्र सिनोटिया,दुलीचंद,रमेश खैर्वा,उत्तम मलैया,शुक्कु सिनोटिया,दिनेश पटेल, नरेंद्र मलैया,कमलेश झल्लारे,रामजी यादव सहित बड़ी संख्या में किस कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे।