बारिश के लिए ग्रामीण अंचलों में कहीं इक्का का कार्यक्रम तो कहीं पदयात्रा का दौरा हुआ प्रारंभ रानीपुर lमौसम की बेरुखी के चलते अब ग्रामीण अंचलों में दूनियां भर के जतन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया कुछ लोग अच्छी बारिश एवं अच्छी फसल की पैदावार के लिए बिजासन धाम के लिए पदयात्रा कर रहे हैं तो कुछ लोग गांव के हरदू लाल बाबा के वहां पर दो
दिवसीय इक्का का कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ कर दिया गया है इसी के तारतम्य ग्राम पंचायत जुवाडी मैं पानी की मान्यता को लेकर हरदू लाल बाबा के दरबार में इक्का प्रारंभ किया गया जिसमें ग्राम के सभी भगत भूमिका पंडित द्वारा पूजा अर्चना की गई जिससे गांव वालों की यह मान्यता है कि हरदू लाल बाबा के पास इक्का करने से बारिश आती है ग्राम के भगत धुनी राजेश जितेश मुन्ना उईके राम यादव रामदयाल यादव लखन यादव गोवर्धन यादव सरपंच मनोज धुर्वे उप
सरपंच राजेश यादव रेखचंद यादव ने बताया कि ग्राम जारी में दो दिवसीय इक्का का आयोजन आज प्रारंभ किया गया है जिसका समापन सोमवार को पूजा अर्चना के पश्चात भंडारे के बाद समापन किया जाएगा कार्यक्रम में सभी ग्रामवासी का योगदान रहा







