पटवारी ने सौपा ज्ञापन

विषयांतर्गत निवेदन है कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल के आव्हान पर प्रदेश के समस्त पटवारी अपनी 28 वर्ष पुरानी न्यायोचित मांगो हेतु आंदोलनरत है। इसी क्रम में . बैरल… जिले में कलेक्टर महोदय को संबोधित कर दिनांक 15-08-2023 को ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें आंदोलन के दूसरे चरण में दिनांक 23-08-23 से 3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहे व दिनांक 26-08-2023 को भोपाल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया । परन्तु मध्यप्रदेश शासन ने पटवारियों की मांगो की ओर कोई ध्यान नहीं दिया ।

शासन की पटवारियों के प्रति उपेक्षा से व्यथित होकर मध्यप्रदेश के पटवारी आंदोलन के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहे हैं जिसमे दिनांक 28-08-2023 से प्रदेश के समस्त पटवारी अनिश्चितकालीन कलमबंद / लैपटाप बंद हडताल पर रहेंगे।

अतः हम तहसील घोगरी . जिला बैतूल. के समस्त पटवारी आज दिनांक 28-08- 2023 को अपना चार्ज तहसील कार्यालय में जमा कर अनिश्चितकालीन हडताल पर जा रहे हैं जिसकी सूचना श्रीमान की ओर सादर प्रस्तुत है।अध्यक्ष – चंन्द्र किशोर अखंडे
सचिव – देवी प्रसाद कुरील
पटवारी – समीर सरसोंदे, त्रिलोक, केतन पटेल, हरिओम चौरे, मनीषा पवार, सुनिता परते, प्रियेश नामदेव आदि ज्ञापन में उपस्थित रहे