घोड़ाडोंगरी कलचुरी कलार समाज की सामाजिक महिलाओं द्वारा आज घोड़ाडोंगरी में सामाजिक हरियाली तीज का कार्यक्रम संपन्न किया जिसमें महिला मंडल के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सुबह भोलेनाथ का अभिषेक पूजन अर्चन किया और दोपहर के तीज मिलन कार्यक्रम में भगवान सहस्त्रबाहु के छायाचित्र का पूजन कर माल्या अर्पण किया

गया साथ ही सामाजिक वरिष्ठ महिलाओं द्वारा भगवान सहस्त्रबाहु के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने अपने-अपने सामाजिक उत्थान व सामाजिक बुराइयों पर विचार व्यक्त किया कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता की गई इसी दौरान सभी महिलाओं ने मिलकर सामूहिक गीत संगीत वह नृत्य भी किया कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा सामाजिक विसंगति दूर करने जैसे गंभीर विषय पर चर्चा भी की महिलाओं ने
कार्यक्रम के दौरान सुहाग के प्रतीक वस्तुओं आदान-प्रदान किया साथ ही नगर को साफ सुथरा कैसे रखा जाए जल संरक्षण पर चर्चा की इसी दौरान मंडल समिति महिलाओं ने सामाजिक वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान किया इसके बाद तीज के पर्व पर सभी महिलाओं ने मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम
भी संपन्न किया क्षत्रिय कलचुरी कलार समाज की महिलाओं द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामाजिक मिलन कार्यक्रम किए जाते रहे हैं जिसमें सामाजिक महिलाओं द्वारा अन्य विषयों पर भी कार्य करने की रूपरेखा तैयार की जाती है







