शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम अंतर्गत बीएसडब्ल्यू/ एमएसडब्ल्यू की कक्षाकी कक्षाएं प्रति रविवार संचालित की जा रही है जिसमें समाजसेवी छात्रों को स्थानीय समुदाय से जुड़कर स्थानीय समस्याओ को कुछ समझने एवं स्थानीय स्तर पर नेतृत्व का विकास करने प्रयास किया जा रहा है, सामाजिक कार्यकर्ता श्री महेंद्र नावंगे

जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भारतीय संस्कृति एवं परंपरा उसे अवगत कारण वही आशीष श्रीवास जी द्वारा योग एवं ध्यान विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया तथा योग एवं ज्ञान का जीवन में महत्व बताया , मेंटर श्री अनिल शर्मा जी द्वारा कक्षा का संचालन किया गया इससे पूर्व कोर्स
प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे को मेंटर,छात्र एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प गुच्छ एवं पौधे भेट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई अवसर पर कोर्स प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा कार्यकर्ता एवं छात्रों को संबंध करते अपील की ,कि आप सभी अपने जन्म दिवस पर एक पौधे का रोपण कर उसे वृक्ष के रूप में परिवर्तित करें एवं पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में अपना योगदान दे तथा इस विषय पर लोगों को जागरूक करें l







