*सारनी नगर के बगडोना हवाई पट्टी पर 24 अगस्त को आयोजित 660 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल इकाई के भूमिपूजन एवं मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री वितरण कार्यक्रम में आये प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 अगस्त की सुबह नगर के कुलदेवता बाबा मठारदेव के तलहटी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की इस अवसर पर उनके साथ बैतूल हरदा हरसूद के सांसद दुर्गादास उईके बैतूल जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार आमला सारनी विधायक डॉ
योगेश पंडाग्रे बैतूल के पूर्व सांसद पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित भाजपा के नेता उपस्थित रहे*
*बाबा मठारदेव मेला समिति के अध्यक्ष डीके गौतम एवं सचिव ओंकार सिंह राजपूत ने सतपुड़ा ताप विद्युत ग्रह का नाम मठारेश्वर ताप विद्युत गृह रखने का सुझाव दिया जैसे ही नगर के लोगों को सूचना मिली मुख्यमंत्री दर्शन के लिए मठारदेव मंदिर जाने वाले हैं बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए जहां प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने सबको अस्वस्थ किया
की जैसे उज्जैन में महाकाल लोकबना है उसी तर्ज पर मठारेश्वर लोक भी बनेगा दर्शन के उपरांत श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने वहां उपस्थित बहनों से राखी बंधवाई सारणी नगर के सभी वर्ग ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया।*
Comments are closed.