मुख्यमंत्री के समकक्ष रखी घोड़ाडोंगरी विधानसभा की समस्याएं

 

घोड़ाडोंगरी -जनदर्शन और सारणी में नए पावर प्लांट के भूमिपूजन करने आये मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम सारणी अपर रेस्ट हाउस में था गुरुवार देर रात्रि तक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सिलसिला खत्म हुआ और सारणी में ही उनका रात्रि विश्राम था शुक्रवार सुबह 6 बजे से ही अपर रेस्ट हाउस सारणी में भाजपा नेताओं और आमजनों के जुटने का सिलसिला चालू हो गया था जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगभग 9.30बजे अपर रेस्ट हाउस से निकले मुख्यमंत्री की सुरक्षा की

वर्तमान कांग्रेस विधायक ने कोई काम नहीं किया है वह क्षेत्र में घूमते जरूर हैं लेकिन जनता की समस्याओं का निराकरण नहीं कर पाए : सिद्धार्थ शिरोले प्रवासी विधायक

द्रष्टि को देखते हुए रेस्ट हाउस के नीचे ही बेरिकेड्स लगा दिए गए थे जहां ऊपर चुनिंदा नेताओ को ही शुरुवाती दौर में प्रवेश मिला मेलमिलाप के दौरान उन्होंने सांसद डीडी उइके, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल,विधायक योगेश पण्डागरे,से मुलाकात की मुलाकात के दौरान जब पूर्व सांसद हेमन्त खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया की गुरुजी भी मिलने आये है तो मुख्यमंत्री शिवराज ने तुरंत गुरुजी को आवाज देकर अपने पास बुलवाया इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरुजी से वहां कितनी देर से

इंतजार के लिए बैठने का समय पूछा इस चर्चा के दौरान गुरुजी के नाम का सम्बोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने आत्मीयता से उनसे चर्चा को गुरुजी ने भी घोड़ाडोंगरी विधानसभा के चोपना क्षेत्र की पट्टे की समस्या को लेकर उनसे चर्चा की एवम मुख्यमंत्री शिवराज को वस्तुस्थिति से और उसमे आ रहै अड़ंगे से अवगत करवाया गुरूजी की बात को गम्भीरता से लेते हुए

मुख्यमंत्री ने पूरे प्रकरण को समझ के जल्द हल करवाने का आश्वासन गुरुजी को दिया इस पूरी चर्चा में गुरुजी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ संजीव रॉय, रामकृष्ण सरकार,रणवीर विश्वास, अरविंद धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे