मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का ब्रह्माकुमारीज के सारणी सेवाकेंद्र पर हुआ आगमन

*मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी का ब्रह्माकुमारीज के सारणी सेवाकेंद्र पर हुआ आगमन*
▫️ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक गुलदस्ते से किया स्वागत रक्षासूत्र बांधकर दी ईश्वरीय सौगात
▫️सांसद ,विधायक,नगरपालिका अध्यक्ष समेत कई गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

मुख्यमंत्री श्री चौहान रात्रि में भोजन के लिए जब मंतो बाई के घर पहुंचे, तो उसकी खुशी का ठिकाना ना रहा

सारनी – विश्वविख्यात आध्यात्मिक नैतिक शिक्षण संस्थान ब्रह्माकुमारीज के सारणी सेवाकेंद्र पर आज मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आगमन हुआ। मुख्यमंत्री के सेवाकेंद्र आगमन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने तिलक और गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री महोदय ने सेवाकेंद्र के अंदर पधारकर ब्रह्माकुमारी बहनों से ईश्वरीय ज्ञान चर्चा की। ब्रह्माकुमारीज बैतूल की प्रमुख ब्रह्माकुमारी मंजू बहन जी ने उन्हे तिलक लगाकर साफा पहनाया साथ ही राखी बांधकर उन्हे ईश्वरीय सौगात भेंट की वही सारनी सेवाकेंद्र

बगडोना महाविद्यालय का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गौड़ के नाम से होगा

संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन जी ने ईश्वरीय प्रसाद से मुख मीठा करवाया तथा आगामी उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सारनी सेवाकेंद्र के 200 से अधिक भाई बहनों ने तिरंगा लहराते एवं पुष्पवर्षा करते हुए मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैतूल हरदा क्षेत्र के सांसद डी डी उइके, आमला विधानसभा क्षेत्र विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ,सारनी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर वरदे समेत कई बी जे पी के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवाकेंद्र

पलक पांवड़े बिछाकर बैतूल जिले के नागरिकों ने किया जोरदार आत्मीय स्वागत गाजे बाजे के साथ कहीं पुष्पवर्षा तो कहीं शाल श्रीफल से किया गया मुख्यमंत्री श्री चौहान का कदम-कदम पर सम्मान

पधारकर ईश्वरीय प्रसाद स्वीकार किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज से बी के अनीता, बी के शारदा, बी के सविता, बी के प्रतिभा, बी के नंदकिशोर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्राम मोरडोंगरी, जिला बैतूल में ग्रामवासियों से संवाद