चार क्षेत्रों के 120 बच्चों ने चली शतरंज की चालें, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

घोड़ाडोंगरी । एक्सीलेंस स्कूल घोड़ाडोंगरी में जन जाति कार्य विभाग की विभागीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राचार्य एम आर निरापुरे में बताया कि आज बुधवार को आयोजित हुई राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय रेटिंग खिलाड़ी एमएल साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई ।

इस प्रतियोगिता में मध्य, पूर्व, दक्षिण, पश्चिम चारों क्षेत्र के 30-30 खिलाड़ी सम्मिलित हुए । प्रतियोगिता 14, 17 और 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित थी। इस प्रतियोगिता में चयनित बच्चे बुरहानपुर में 25 से 28 अगस्त को होने वाली शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होंगे।

आज की प्रतियोगिता में 89 ब्लॉक के 120 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता प्रवीण शर्मा ,जसविंदर सिंह अहलूवालिया ,रामा पवार ब्लॉक कीड़ा प्रभारी , के के कहार प्रदेश क्रीड़ा प्रभारी ,प्रमोद मालवीय पीटीआई एवं खेल प्रभारी और टीम जनरल मैनेजर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई ।