छात्र – छात्राओं की प्रोफाइल अपडेट कराए पालक : श्री आहाके
त्रिभुवन वर्मा ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को 13 से 18 वर्ष की उम्र में उनको समझाकर ही अपने पक्ष में लाया जा सकता है इस उम्र में बच्चे जल्दी बहक जाते है।
शासकीय हाई स्कूल बाँसपुर में पालक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई । बैठक में बच्चे और पालक मौजूद थे। प्राचार्य एम एल आहाके ने पालकों को बताया कि सभी बच्चों की प्रोफाइल अपडेशन करना है ।प्रोफाइल अपडेट रहेगी तो सरकार की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति मिलने में कोई परेशानी नहीं आएगी । माता पिता बच्चे के पहले गुरु होते है बच्चा हर वर्ष पास हो इसके लिये रोज स्कूल भेजे। लगातार बच्चा पास रहेगा तो सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति लगातार मिलते रहेगी ।

जो बच्चे 3 किलोमीटर से दूर से स्कूल आ रहे हैं उनके खाते में 4500 रुपए साइकिल के डाले जा चुके हैं नई साइकिल खरीद कर बच्चों को दे और उसका बिल स्कूल में सबमिट करें।
उन्होंने बताया कि 56 छात्र-छात्राओं के खाते में पैसे डाले जा चुके हैं। जानकारी दी कि कई बच्चों के स्कूल नाम और समग्र आईडी और आधार तीनों में डाटा मैच नहीं कर रहा है। जिसके कारण परीक्षा फॉर्म भरने में दिक्कतें होंगी ,सुधार करवा लें ।आधार स्कूल दोनों में जन्मतिथि एक ही होना चाहिए ।स्पेलिंग मिस्टेक हो तो उसको भी सुधरवा ले ताकि भविष्य में बच्चों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।
श्री आहाके ने बताया कि जल्द ही बच्चों को कैरियर मार्गदर्शन भी स्कूल के माध्यम से दिया जाएगा। श्री त्रिभुवन वर्मा ने पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को 13 से 18 वर्ष की उम्र में उनको समझाकर ही अपने पक्ष में लाया जा सकता है इस उम्र में बच्चे जल्दी बहक जाते है। उन्होंने पालकों से कहा कि किसी भी तरह बच्चों को समझाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करें। बुरी संगती से दूर रखें।
बैठक में शिक्षक तिवार सिंह काजले, संजय वर्मा,श्रीमती रुकमा इवने,राखी निरापुरे, संजीव प्रजापति मौजूद थे।







