शतरंज की बिसात पर बच्चों ने चली चाले

 

घोड़ाडोंगरी
जनजाति कार्य विभाग की मध्य क्षेत्र शतरंज प्रतियोगिता आज एक्सीलेंस स्कूल घोड़ाडोंगरी में आयोजित की गई। प्राचार्य एमआर निरापुरे ने बताया कि 14 ,17 और 19 वर्ष के बालक बालिकाओं की यह प्रतियोगिता आयोजित हुई ।

इस आयोजन में भोपाल और बैतूल जिले की टीमों ने भाग लिया। कल बुधवार को विभागीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित होगी। आज मंगलवार को और बुधवार को होने वाली प्रतियोगिता के माध्यम से 22 जिलों को मिलाकर 30 बच्चों की एक टीम बनेगी । जो 25 से 28 अगस्त को बुरहानपुर में होने वाली शालेय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी करेगी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रवीण शर्मा ,जसविंदर सिंह अहलूवालिया , श्री रामा पवार ,प्रमोद मालवीय, भीम यादव ,सुरेंद्र टैगोर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई।