द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा से दिया परमात्मा अवतरण का संदेश, नगर में कई स्थानों पर यात्रा के भव्य स्वागत के साथ गूंजा शिव संदेश
▫️ब्रह्माकुमारीज के जिलास्तरीय आयोजन से भौरा हुआ शिवमय
भौरा – अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक नैतिक मूल्य शिक्षण संस्थान ब्रह्माकुमारीज के भौरा सेवा केंद्र द्वारा नगर में भव्य दिव्य द्वादश ज्योतिर्लिंग यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में ज्योति स्वरूप परमात्मा शिव के यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंग को गाड़ियों पर रथ बनाकर सजाया गया तथा नगर के मुख्य मार्ग का भ्रमण करती हुई इस यात्रा द्वारा परमात्मा शिव के धरा पर अवतरण का दिव्या संदेश दिया गया। इस
महिलाओं ने मचाया नगर परिषद में हंगामा, लोगो का फूटा आक्रोश : देखे वीडियो
यात्रा में नगर के गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए तथा विभिन्न स्थानों पर इस यात्रा का भव्य स्वागत भी हुआ। ब्रह्माकुमारीज बैतूल की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू बहन जी ने बताया की संयोजन का मुख्य उद्देश्य परमात्मा शिव के इस धरा पर अवतरण का संदेश जन-जन तक पहुंचना है। वह परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित होकर के विश्व परिवर्तन का दिव्य कर्तव्य कर रहे हैं अतः हमें परमात्मा के इस कर्तव्य में
सहभागी बनकर जन्म जन्मांतर मंत्र के लिए अपना भाग्य बनाना है। ब्रह्माकुमारी सारणी की संचालीका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन जी ने बताया की वर्तमान समय श्रावण मास के पावन अवसर पर शिवभक्त ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए अनेक स्थानों पर जाते हैं परंतु इस यात्रा से शिव भक्तों को अपने स्थान पर ही शिव ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ प्राप्त हो गया। विदित हो कि यह ब्रह्माकुमारीज का जिला स्तरीय आयोजन है
इससे पहले भी बैतूल तथा सारणी क्षेत्र में यह आयोजन संपन्न हो चुका है। जहां हजारों शिव भक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन का लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इस आयोजन की नगर के सभी लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा परमात्मा द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।
ब्रह्माकुमारीज के इस यात्रा में बी के नंदकिशोर, , बी के हेमलता, बी के अरुण, बी के अनीता, बी के शारदा,बी के पूर्णिमा मुख्य रूप से सम्मिलित थे l







