मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 20 अगस्त से

प्रकाश सराठे

 रानीपुर l प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन 20 अगस्त 2023 से शिव धाम भोपाली में प्रारंभ होने जा रहा है जय भोले समिति के सदस्यों राकेश वर्मा ने बताया कि यह 52 व वर्ष है कथावाचक पंडित गुरु साहब शर्मा जी उज्जैन द्वारा श्रवण कराई जाएगी साथ ही

कलश यात्रा का आयोजन 20 अगस्त 2023 को शिव धाम भोपाली में निकाली जाएगी पार्थिव शिवलिंग पूजन 21 अगस्त 2023 दिन सोमवार को होना सुनिश्चित किया गया है मां नर्मदा महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक प्रतिदिन 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक श्रवण

कराई जाएगी विशाल भंडारे का आयोजन 28 अगस्त 2023 दिन सोमवार को श्रीधाम भोपाली में किया जाएगा जय भोले सेवा समिति के सदस्यों ने अधिक से अधिक संख्या में शिव भक्तों के पहुंचने की अपील की
जय भोले सेवा समिति ग्राम जांगडा सीताकामथ
हर हर महादेव छोटा महादेव भोपाली