मेरी माटी मेरा देश अभियान : स्कूली बच्चों और युवाओं ने निकाली तिरंगा साइकिल रैली, आज मानव श्रृंखला निकलेगी, स्मारक पर होगा वीरों का सम्मान
सारनी। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा 16 से 18 अगस्त के बीच विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत गुरूवार 17 अगस्त को स्कूली बच्चों और युवाओं ने तिरंगा साइकिल रैली निकाली। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत 18 अगस्त को जय स्तंभ चौक से नए बस स्टैंड स्थित नव निर्मित शिलाफलकम् (स्मारक) स्थल तक मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।
नगर पालिका परिषद सारनी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश अभियान नगर पालिका द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। गुरूवार को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी से तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पासे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षद भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, प्रवीण
मुलताई ,भैसदेही सहित प्रदेश की 39 सीट पर भाजपा ने किए उम्मीदवार घोषित
सोनी, रूपलाल बेलवंशी, योगेश बर्डे, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सुधा चंद्रा, विनय मदने, ददन सिंह समेत अन्य लोगों ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा साइकिल रैली को रवाना किया। रैली जी-टाइप, सुपर एफ, बाजार चौक, स्टेट बैंक रोड होती हुई जय स्तंभ चौक पहुंची। यहां से मेन शॉपिंग सेंटर, अंबेडकर प्रतिमा, कांतिशिवा टाकिज होते हुए नगर पालिका कार्यालय में रैली का समापन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। तिरंगा साइकिल रैली में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों ने शिरकत कर सम्मान
Education : दो स्कूल कराए बंद, संस्था प्रभारी को दी चेतावनी, बीआरसी ने की कार्यवाही
बढ़ाया है। उन्होंने शुक्रवार 18 अगस्त को स्मारक पर आयोजित मानव श्रृंखला व अन्य कार्यक्रमों में लोगों से उपस्थित होने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के काफी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकगण, आम नागरिक उपस्थित थे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार 18 अगस्त को सुबह 11 बजे से मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाएगा। मानव श्रृंखला जय स्तंभ चौक से शॉपिंग सेंटर, होते हुए शिलाफलकम् स्मारक (नए बस स्टैंड के सामने) आएगी। इसके बाद यहां पंचप्रण की
आधे घँटे से सड़क पर पड़े थे घायल, घोड़ाडोंगरी के सुयश पोपली गुल ने पहुँचाया 20 किमी दूर जिला अस्पताल
शपथ दिलाई जाएगी। वसुधा वंदन के रूप में अमृत वाटिका में 75 पौधों का रोपण किया जाएगा। वीरों का वंदन वीर नारियों (शहीदों की विधवाओं), सेवानिवृत्त रक्षा, सीआरपीएफ, राज्य पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाएगा। झंडावंदन के बाद कार्यक्रम का समापन होगा।
अचानक विधायक पहुंचे स्कूल, प्रिंसिपल से बोले ऐसा स्कूल नही देखा







