सारनी। भाजपा कार्यालय में बुधवार को भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अटल जी को याद किया एवं उनके छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा ने कहा कि अटल जी हमारे आदर्श हैं,उनकी वाणी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। जिला महामंत्री कमलेश सिंह ने कहा कि अटल जी भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा के पुंज हैं,जिन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल मे भारत का मान पुरी दुनिया मे बढ़ाया।
विधायक ने अपने अनुभव बच्चों से किये शेयर, एकाएक पहुंचे सीएम राइज स्कूल
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए नपा अध्यक्ष किशोर वरदे ने कहा कि पोखरण विस्फ़ोट, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,किसान क्रेडिट एवं स्वर्णिम चतुर्भुज जैसे अनेक कार्य ऐसे है जो अटल जी की याद दिलाते हैं। कार्यक्रम को भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। संचालन मण्डल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने किया।इस
अवसर पर वरिष्ठ नेता श्याम मदान, ददन सिंह,सांसद प्रतिनिधि रविन्द्र पांसे, कृष्णा साहू,रेवा मागरदे,सुनील मोखडे, अजय साकरे,केउ लाल यादव,सुनन्दा पाटिल, महेंद्र सराठकर, राहुल कापसे,अजय साकर,बिन्नी राय, सुनील पाटिल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
Comments are closed.