रानीपुर -आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा रानीपुर थाने मे नवागत रानीपुर थाना प्रभारी श्री अवधेश तिवारी जी का पुष्प माला एवं पुष्पगुछ से जोरदार स्वागत किया गया ।और थाना प्रभारी जी से क्षेत्रवार हर बिंदुओं पर चर्चा की और उन्हें रानीपुर क्षेत्र मे हो रही गतिविधियों के विषय मे जानकारी दी ।श्री तिवारी जी ने विश्वास दिलाया की क्षेत्र मे जो भी

संवेदनशील गतिविधिया हो रही है उन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जायेगा।स्वागत कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग हाथिया,राजू कहार सोसल मिडिया प्रभारी रितेश विश्वकर्मा,प्रहलाद धुर्वे, आकाश मलैया ,रोहित बिहारे, रोहित मलैया, निमेश कहार,अजय बारसे ,उमेश सलाम राहुल झल्लारे,आदि 1दर्जन से अधिक युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।।







