धूम धाम से मनाया गया वीर दुर्गा दास जी का जन्म जयंती समारोह

प्रकाश सराठे

 

 

रानीपुर l राठौर समाज के आराध्य वीर दुर्गा दास राठौर का 385 वां जन्म जयंती समारोह आज सम्पूर्ण जिले में धूम धाम से मनाया गया। मुख्य समारोह के अंतर्गत क्षत्रिय राठौर समाज के अध्यक्ष नरेंद्र राठौर की अगुवाई में कार्यक्रम की शुरुवात हनुमान मंदिर से की गयी उपाध्यक्ष राजकुमार जी राठौर मिठाई वाले आवास पर स्थापित वीर दुर्गा दास राठौर की फोटो प्रतिमा पर सामाजिक बंधुओं ने माल्यार्पण किया, इसके पश्चात रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

रैली में बड़ी संख्या में क्षत्रिय राठौर समाज के महिला , पुरुष, वरिष्ठ जन, तथा बच्चे शामिल थे जो पूज्य वीर दुर्गा दास के जयकारे लगाते हुए रैली में चल रहे थे। कार्यक्रम में विशेष रूप से राठौर समाज के सचिव प्रवीण जी राठौर वह रिटायर्ड कृषि विस्तार अधिकारी अशोक राठौर भी शामिल हुए। श्री राठौर ने सर्व राठौर समाज को शुभकामनाएं प्रदान की, जन्म जयंती के शुभ अवसर पर श्री अशोक राठौड़ रिटायर्ड कृषि विस्तार

अधिकारीने वीर दुर्गादास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए, सभी से उनके सिद्धांतों और नीतियों को आत्मसात किये जाने के लिए आग्रह किया, कार्यक्रम के दौरान समाज के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया जिनका हाल ही में अच्छे अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने वाले बच्चों का सम्मान भी किया गया