मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में दिलाई शपथ,किया पौधरोपण

आज घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौंरा में आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश अभियान” कार्यक्रम के तहत हायर सेकेण्डरी स्कूल भौंरा स्थित अमृत वाटिका सहित अन्य स्थलों पर पौधारोपण किया एवं ध्वजारोहण से पूर्व आंगनवाड़ी केन्द्र से हायर सेकेण्डरी स्कूल तक प्रभात फेरी में राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य गंगा सज्जनसिंह उईके शामिल हुई।

कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की शपथ के साथ उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की भी शपथ दिलाई।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलकीश बारस्कर जी, जनपद पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष श्री शिवशंकर मवासे जी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपमाला अहाके जी ,जनपद सदस्य श्री सुधीर (गब्बर) नायक जी, सरपंच श्रीमती मीरा धुर्वे जी, उपसरपंच श्री महेन्द्र (रिंकू) सिरोठिया,व पंच गण सभी वरिष्ठ नागरिक गण एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाए, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

बैतूल जिले में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार हुआ उजागर