समरसता यात्रा का आगमन घोड़ाडोंगरी में हुआ

आज नगर परिषद घोडाडोंगरी एवं संत शिरोमणि रविदास समाज विकास समिति घोड़ाडोंगरी ने शासन द्वारा निकली गई समरसता यात्रा का आगमन घोड़ाडोंगरी में हुआ जिसमें नगर परिषद घोडाडोंगरी के सीएमओ और संत रविदास विकास समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं सचिव संगठन मंत्री एवं

सामाजिक बंधु और महिला शक्ति उपस्थित होकर यात्रा में गुरु रविदास की चरण पादुका एवं कलश का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात नगर परिषद घोड़ाडोंगरी सीएमओ ऋषि कांत यादव का संत रविदास विकास समिति घोड़ाडोंगरी द्वारा भव्य स्वागत किया गया एवं नगर परिषद द्वारा सुंदर एवं भव्य व्यवस्था के लिए उनका धन्यवाद किया।