महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन*

निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में संत शिरोमणि गुरुदेव रविदास समरसता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह सिसोदिया संत शिरोमणि गुरु रविदास की समरसता यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ साहेबराव झरबड़े गुरुदेव रविदास का जीवन वृतांत एवं उनसे जुड़ी रोचक तथ्य छात्रों के सामने प्रस्तुत किए,

महाविद्यालय के मिडिया सेल प्रभारी प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी के विचारों से सामाजिक समरसता को बल मिला है, कार्यक्रम के प्रभारी डॉ अजय कुमार चौबे एवं डॉ.दामोदर झारे ने संत रविदास के विचारों तथा उनके विषय में बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन प्रो.भूपेंद्र पाटनकर ने किया भाषण

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी एस ई.की छात्रा लीना धुर्वे द्वितीय स्थान पर निहारिका सिनोटिया तथा तृतीय स्थान पर सिमोन मालवीय रहीं वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निहारिका सीनोटिया,द्वितीय स्थान स्वाती मलैया तथा तृतीय स्थान नीति असवारे ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रो. राकेश सिसोदिया, प्रो. कौशल किशोर कुशवाहा, डॉ यास्मीन जिया,डॉ.देव कृष्ण मगरदे प्रो. खेमराज महाजन, श्री मोहित भोपते,श्री आकाश प्रजापति श्री योगेश प्रजापति श्री प्रकाश झारबडे श्रीमती रश्मि मालवीय श्रीमती भूमिका भोपते सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे ।