गौ ग्राम संस्कृति समिति ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वधान में चल रहे रामचरितमानस महायज्ञ के अवसर पर विधिमय सांस्कृतिक सामाजिक वृक्षारोपण रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी अवसर पर यज्ञ स्थली पूज्य निक्कू दास जी महाराज की तपस्थली पर 2 अगस्त को प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों से बच्चो ने सहभागिता की तथा गौ ग्राम संस्कृति समिति ने सभी बच्चों को सर्टिफिकेट व मेडल देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी अवसर पर बच्चो को संबोधित करते हुए गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्राकृतिक

चिकित्सा प्रमुख डॉ नवीन वागद्रे ने बच्चो को योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में अवगत कराया तथा समिति के जिला संयोजक आकाश राजपूत ने बताया कि बाबाजी के अनंत भक्त आदरणीय प्रमोद आर्य साथ ही पंकज आर्य सोनू यादव ने यज्ञ कार्य में चल रहे अन्नपूर्णा के संचालन की घोषणा की । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेंद्र मालवीय, राजेश महतो पूर्व भाजपा विधायक मंगल सिंह धुर्वे नारायण मालवीय तथा मधु यादव

उपस्थित रहे। गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के मुख्य कार्यकर्ता के रूप में मुकेश यादव, देवेंद्र यादव, रविशंकर पार्खे ,मुरली लाल शर्मा बिरोल राजस्थान से उपस्थित रहे। तथा इस कार्यक्रम में देवेंद्र मालवीय राजेंद्र, साहू, अर्पित, सागर राव ,ऋषभ मालवीय, चिंटू साहू, आर्यन नायक, मिथुन राठौर ,विजेंद्र बर्दे, आदित्य साहू, घनस्याम धारनेकर ने इस कार्यक्रम में अपना योगदान प्रदान किया ।