कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बैठक में बनाई रणनीति

प्रकाश सराठे

 

रानीपुर lआगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी हुई है। एक कार्यकर्ता पार्टी के लिए दिन रात काम करता है, इसी कहावत को चरितार्थ करते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ सेक्टर पर काम करने के निर्देश कांग्रेस पार्टी की ओर से हुई रानीपुर मंडलम की बैठक में जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने दिए। बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा घोड़ाडोंगरी विधानसभा के रानीपुर मंडलम की आयोजित बैठक में जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,

विधायक ब्रह्मा भलावी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत बागद्रे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, डा राजेंद्र देशमुख, ने सेक्टर व बूथ कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ सेक्टर पर काम करने निर्देश दिए।
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक ब्रह्मा भलावी ने कहा कि हम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत के साथ कमलनाथ सरकार बनानी है। बैठक में रानीपुर के उप सरपंच धीरेंद्र सिंह ठाकुर रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव गोंडू

लाल झल्लारे पूर्व जनपद सदस्य एवं मंडलम अध्यक्ष कुही कमलेश झल्लारे, कुंवर लाल जावलकर, लखन यादव निताई कर, प्रहलाद धुर्वे, मदन चौहान , कुमानसिंह नरे, दिलीप सिंह उईके राजू कहार जीवन वर्मा बुधराम विश्वकर्मा, सतीश जावलकर अनुराग हतीया संजू जावलकर पवन बिहार सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे