पथ पर कांटे ना होते तो,जीवन का आभास ना होता।मंजिल मंजिल रह जाती,मानव का इतिहास ना होता,आदरणीय शिक्षक भोजराज पाटिल कुही के सेवा निवृत्ति पर किया सम्मान।
रानीपुर।जनशिक्षा केन्द्र जुवाडी के शासकीय माध्यमिक शाला कुही में सेवारत भोजराज पाटिल के सेवा निवृत्ति पर शाला परिवार ने भावपूर्ण बिदाई दी।
सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम संकुल प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा , ग्राम सरपंच बारेलाल वर्टी जनपद सदस्य मोनीका डॉक्टर भगवान दास सिनोटिया पूर्व जनपद सदस्य व उप सरपंच कमलेश झल्लारे शिवरतन पटेल,मायादीन तुमराम उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्राथमिक व माध्यमिक
शाला परिवार व ग्राम वासियों ने पुष्पमालाओ से हार्दिक स्वागत किया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में संकुल प्राचार्य बबीता वर्मा ने कहा कि श्री पाटिल जी ने 37 वर्षो तक निष्ठा पूर्वक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बच्चों को प्रदान की।हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
शाला परिवार ने शाल, श्रीफल व सूटकेस के साथ अभिनन्दन पत्र भेंट किया।
अभिनंदन पत्र का वाचन नारायण सिंह नगदे ने किया ।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह नगदे ,विजय स्वरुप व रविशंकर पारखे ने किया
कार्यक्रम को सफल बनाने के सुदामा देशमुख सुरेश चंद्र नंगदे , रविशंकर पारखे , विजय स्वरुप, वासुदेव मानेकर ,
शिवशंकर यादव , शिवकला देशमुख , भीमराव कुलकर्णी,निर्मला सराटकर, सरोज घनश्याम भूमरकर संजय व्यास , काशीराम मर्सकोले सहीत संकुल के शिक्षक व ग्रामवासी उपस्थित थे l







