2 अगस्त को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के तत्वधान मे 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिक मास में पूरे माह भर चलने वाले श्री रामचरित मानस महायज्ञ में भक्तगण धूमधाम से पुरुषोत्तम मास का लाभ उठाकर यज्ञ नारायण भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे है इसी स्थान पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो का भी आयोजन किया गया है समिति ने बताया कि 2 अगस्त को माधव गौ

शाला जहा यह यज्ञ चल रहा है उसी स्थान पर प्रतिभा सम्मान का कार्यक्रम रखा गया है जिसमे कक्षा 10 वी तथा 12 वी के विद्यार्थी जिन्होंने 75% से अधिक लाया है उन्हे गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति रानीपुर माधव गौशाला में प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मान करेगी ।