रानीपुर l प्रातः 4:00 बजे से देर शाम तक होते रहा अभिषेक का कार्यक्रम रानीपुर l सतपुड़ा की सुरम्य वादियों में बसा
शिव धाम भोपाली में श्रावण मास के चौथे सोमवार को प्रातः 4:00 बजे से देर शाम तक अभिषेक का दौर चलते रहा दूरदराज से आए कावड़ियों ने बारी-बारी से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया इधर हीरावाड़ी की शिवभक्त सेवा समिति द्वारा भगवान भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग का पूजन काशी से आए पंडितों द्वारा कराया गया तत्पश्चात देनवा नदी में पार्थिव शिवलिंग का विसर्जन किया गया शिव भक्त सेवा समिति के सदस्य विनोद राठौर ने बताया कि हीरावाड़ी के शिव भक्त सेवा
समिति के तत्वाधान में ग्राम हीरावाड़ी के 21 जोड़ो पार्थिव शिवलिंग पूजन में भाग लिया इसके पश्चात समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इधर जुवाडी के शिव भक्त नरेंद्र कुमार महतो मयंक महतो ने बताया कि भोपाली शिखर गुफा में प्रातः 4:00 बजे से ही भगवान भोलेनाथ के अभिषेक करने की श्रद्धालुओं का तांता लग गया था एवं बोल बम हर हर महादेव के नारों से पूरा शिव धाम गुंजायमान हो उठा था जांगड़ा निवासी विकास सिनोटियां बुधराम विश्वकर्मा ने बताया कि पिछले 1 सप्ताह से बारिश नहीं होने से श्रद्धालुओं को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत
नहीं हुई टू व्हीलर एवं फोर व्हीलर आसानी अंबा माई धाम तक पहुंच सकि गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई रिमझिम बारिश से भोपाली ग्राम से अंबा माई धाम तक पूरा मार्ग कीचड़ से सरोवर हो गया था जिसमें अंबा माई धाम सीकर गुफा तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था परंतु श्रावण मास के चौथे सोमवार पिछले 1 सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण मार्ग पूरी तरह से साफ सुथरा होने के वजह से वाहनों के आने-जाने में किसी प्रकार की कोई घटना ही नहीं हुई और श्रद्धालुओं को आसानी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन हो सके







