रानीपुर l थाना रानीपुर क्षेत्र के ग्राम खोकरा के ग्रामीणों द्वारा सूचना देने पर थाना प्रभारी रानीपुर मोहित दुबे अपने स्टाफ के साथ तत्काल ग्राम खोकरा पहुंचे जहां पर पुलिस की गाड़ी खड़ी देख कर नीले रंग का ट्रैक्टर चालक द्वारा ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर खेतों से होते हुए भागने में कामयाब हो गया
पुलिस ने जब ट्रैक्टर का निरीक्षण किया तो पीछे ट्राली में अवैध खनिज रेट भरी पाई गई जिसकी कीमत करीबन ₹5000 थी पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रेट चोरी कर परिवहन करने का मुकदमा पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी चालक की तलाश सरगर्मी से कर रही है पुलिस की इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है तथा ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई से खुश नजर आ रहे हैं और इस प्रकार की कार्रवाई से क्षेत्र में उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही है







