रानीपुर lमध्य प्रदेश के 20 जिलों से पधारे हुए सभी पेसा एक्ट के जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं सभी जिलों से पधारे समाजसेवियों शासन के प्रतिनिधियों का आज ग्राम बज्जरवाडा में आगमन हुआ । तीन दिवसीय प्रशिक्षण में आए हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों का आज ग्राम बज्जरवाड़ा में पेसा एक्ट की ग्रामसभा कैसे काम करती है उसे सीखने एवं ग्रामीणों से बात करके ग्रामसभा की विभिन्न
बारीकियों से अवगत होने आये इसमें तीर फाउंडेशन महाराष्ट्र से पधारे हुए मिलिंद जी ने सभी को समझाया इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अधिकारी पेसा के अधिकारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित हुये सभी का आभार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष पवन परते ने किया।







