संस्कार भारती भोपाल महानगर द्वारा आयोजित साहित्य संगोष्ठी का शतकीय समारोह भोपाल में

आशीष उघड़े

सारनी — संस्कार भारती मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष अंबादास सूने ने बताया कि साहित्य संगोष्ठी की अखंड,अनवरत साहित्यिक यात्रा के 100 भाग 11 जून 2023 को पूर्ण हुए। पहला संस्करण 19 जून 2021 को आभासी पटल पर यह सराहनीय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संस्कार भारती भोपाल महानगर की अध्यक्ष अरूणा शर्मा ने बताया कि कोरोना काल 2020 के कारण प्रत्यक्ष रूप से मिलना संभव नही था , ऐसी स्थिती में संस्कार भारती भोपाल महानगर की टीम ने गहन

चिंतन मनन कर यह कार्यक्रम आयोजित कर साहित्य के माध्यम से युवा वर्ग के साहित्यकारों में वाचन के प्रति रुचि जागृत करने एवं लेखन कौशल,वक्तृत्व कौशल विकसित करने हेतु एक मंच प्रदान किया। शने शने साहित्य संगोष्ठी की यात्रा के 100 भाग पूर्ण हो गए। साहित्य संगोष्ठी का 101 वां भाग समाज सेवा न्यास भोपाल में 18 जून रविवार को प्रातः 10 बजे आयोजित किया जायेगा। प्रति रविवार आभासी पटल पर आयोजित साहित्य संगोष्ठी में भारत के कई प्रान्तों के वरिष्ठ साहित्यकारों

द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।इनमें महाराष्ट्र से वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र ठाकुर दास, डॉ कन्नूलाल वीटोरे,राजस्थान से राव शिवराज पाल सिंह,दिल्ली से सोमदत्त जी,भोपाल से डॉ सुधीर शर्मा ,बी एल अच्छा जी,श्री राम वल्लभाचार्य ,डॉ आनंद पाटिल तेलंगाना के नाम विशेष उल्लेखनीय हैं।साहित्य संगोष्ठी की यह यात्रा कई प्रान्तों से होती हुई वेद,पुराणों का रसास्वादन करती हुई,कई संग्रामो को अपने

आँखों से देखती हुई ,विद्वानों की वर्षो की तपस्या से अर्जित ज्ञान,चिंतन को अपने मस्तिष्क में संजोकर रखने का प्रयास करती हुई नर्मदा की निर्मल धारा सी आगे बढती अपनी यात्रा में कई संस्कृतियों,परम्पराओं और प्रगैतिहासिक भग्नावेशों को समेटती हुई धीरे धीरे अपना शतक पूर्ण किया।18 जून 23 को 101 वें संस्करण का समारोह डॉक्टर धर्मेंद्र सरल के मुख्य आतिथ्य में और डॉक्टर सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी विशिष्ट आतिथ्य

में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव का विशेष सान्निध्य प्राप्त होगा। इस समारोह की अध्यक्षता राजेन्द्र शर्मा प्रधान संपादक स्वदेश भोपाल करेगें। उल्लेखनीय है कि 19 जून 2021 के पहले आभासी कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजेन्द्र शर्मा जी का ही मार्गदर्शन मिला था। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर कुमकुम गुप्ता प्रारंभ से ही इस कार्यक्रम की प्रस्तावना रखती आई है। इस दो वर्ष की यात्रा में अनेक महत्वपूर्ण साहित्यकार, लेखक,कवि,नाट्यकारों का सहयोग

प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम के लिए संस्कार भारती की प्रांतीय रंगोली विधा संयोजक अनीता करकरे ,सह महामंत्री मोतीलाल कुशवाह, दुर्गा मिश्रा,विश्व स्वरूप,आनंद नंदेश्वर ,डाक्टर रमा सिंह , सुनीति बैस, डाक्टर कृष्ण गोपाल,राजेन्द्र प्रसाद तिवारी,यश कुशवाह और अंबादास सूने का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।भोपाल महानगर की अध्यक्षा श्रीमती अरुणा शर्मा,संयोजक डॉ कुंकुम गुप्ता, महामंत्री नीरव प्रधान व सह महामंत्री श्रीमती दुर्गा मिश्रा ने सभी प्रबुद्ध जनों को 18 जून को समाज सेवा न्यास भोपाल में आमंत्रित किया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.