इज्जत घर की ग्राम पंचायत बादलपुर में हो रही बेईज्जती, शासन की योजनाओं को लगा रहे पलीता

बाहर से पुताई कर शासन को कर रहे गुमराह, बिना कार्य पूर्ण हुए ऐसे कार्य करने वालों पर हो 420 का मामला दर्ज

घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बादलपुर का है जहां सामुदायिक स्वच्छता परिसर सत्र 2020 में स्वीकृत है सामुदायिक स्वास्थ्य परिसर 3 साल से बन रहा है आज तक वह कंप्लीट नहीं हुआ।देखे वीडियो

वहां जाकर देखा तो उसका काम अधूरा ही पड़ा हुआ है और देखा जाए तो समुदायिक स्वच्छ परिसर के नाम पर ऐसा लगता है जैसे शासकीय राशि का दुरुपयोग हुआ है ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि सरपंच सचिव इंजीनियर की मिलीभगत से ग्राम पंचायत बादलपुर का समुदायिक स्वच्छ परिसर अधूरा में ही रुका पड़ा हुआ है।

इंजीनियर को कहने के बावजूद भी इंजीनियर ध्यान नहीं दे रहा कुछ दिनों का टाइम देकर टाल देते है उच्च अधिकारी से गुजारिश है कि इस पर ध्यान दिया जाए।

बादलपुर से शिवपूजन ठाकुर 

इस विधानसभा से भाजपा, कांग्रेस से नया चेहरा फहरा सकता है जीत का परचम, इन मुद्दों को लेकर भाजपा से नाराज हैं लोग, कई गांव के लोगो ने विधायक – सांसद को नही देखा