विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ट्रेचिंग ग्राउंड में किया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने की शपथ दिलाई
On the occasion of World Environment Day, plantation was done in the trenching ground, administered an oath to save the environment
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय छिंदवाड़ा के अधिकारियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाथाखेड़ा स्थित नगर पालिका के ट्रेचिंग ग्राउंड में पौधारोपण किया गया। इसी तरह नगर पालिका परिषद में अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून 2023 को नगर पालिका सभाकक्ष में शाम 5 बजे शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सभापति गणेश महस्की, पार्षद योगेश बर्डे, जफर अंसारी, छिंदवाड़ा से आए मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी संजय राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार की उपस्थिति में
अधिकारी, कर्मचारियों को पर्यावरण बचाने की शपथ नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा दिलाई गई। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी श्री राजपूत ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं पानी बचाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर उर्जा भी बचाई जा सकती है। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्री बरदे ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारी छोटी-छोटी
आदतों में बदलाव कर पर्यावरण की रक्षा कर हम ग्लोबल वार्मिंग जैसे वैश्विक खतरे से बच सकते हैं। इसके बाद पाथाखेड़ा स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में ददन सिंह, उपयंत्री रविंद्र वरठे, नितिन मीणा, कमलेश पटेल, केएल सोनारे, श्रीपत काटोलकर, राजेश बगाहे, राजेश वागद्रे, सुखदेव बोरपी समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।







