प्रदेश की 20 अवैध कॉलोनियों वैध हुई परंतु सारनी नगर पालिका के करीब 6000 निवासियों के पट्टे वैध नहीं हुए
20 illegal colonies of the state were legalized but the leases of about 6000 residents of Sarni Municipality were not valid
सारनी।आप सभी को ज्ञात है की अभी अभी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने प्रदेश के अंदर ऐसी 20 अवैध कॉलोनियों को वैध किया है जिन्होंने वर्षो से मध्य प्रदेश के नियम कानूनों को ताक पर रखकर बिना शासकीय अनुमति के कॉलोनियों में मकान बनाकर रह रहे है । जब तक शासन की आंखे बंद थी और न उन पर शासकीय करवाई हुईं , न ही कोई दंडात्मक करवाई करते हुए उनको माफ कर दिया ।
सरकार के अनुसार जिनका निर्माण 31 दिसंबर 2022 से पहले किया गया है. वो कॉलोनियों को वैध घोषित किया है ये कोई मामूली व्यक्ति नही होंगे परन्तु दूसरी ओर सारनी नगर पालिका के अन्तर्गत 2 उद्योगों ( सतपुड़ा थर्मल पॉवर प्लांट और वेस्टर्न कोल फाइल्ड्स लिमिटेड) में काम करने वाले करीब 12 हजार मजदूर वही वर्तमान में 3500 मजदूर जो करीब 50 वर्षो से झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे है उनकी ओर से कोल नगरी के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता, अन्य सहयोगी साथियों ने मिलकर 6000 हजार लोगो के हस्ताक्षर युक्त आवेदन कलेक्टर बैतूल एवं नगर पालिका सारनी को करीब 5 वर्ष पहले आवेदन दे चूके है।
परंतु उन आवेदनों की ओर अभी तक सारनी नगर पालिका के अन्तर्गत शासकीय अधिकारियों एवं राजनैतिक नेताओ और मध्यस्थता कराने वाले राज नेताओ ने कोई ध्यान नहीं दिया है जिसकी वजह से सारनी नगर पालिका के अन्तर्गत 6000 लोगो के साथ अनन्य हुआ है क्या यहां आवाज मुख्यमंत्री के कानो में पहुंचेगी जो 6000 लोग अवैध रूप से झोपड़ी बनाकर रह रहे है क्या उन अवैद झोपड़ियों को वैध किया जाएगा ?







