ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा म. प्र जल निगम मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम जल जीवन मिशन परियोजना कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन

ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा म. प्र जल निगम मध्यप्रदेश शासन का उपक्रम जल जीवन मिशन परियोजना कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
माननीय प्रधान मंत्री जी का संकल्प है की 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में हर घर नल से जल पहुचाने एवं रोजाना प्रति व्यक्ति 55 लीटर एवं पशु हेतु 15 लीटर तक नियमित पानी की प्राप्ति हो इसी के अंतर्गत यह जल जीवन मिशन योजना की शुरुवात की गई।

उक्त मिशन में गढ़ा, मेंढ़ा,वर्धा,घोघरी,अपर वेदा, समूह जल प्रदाय योजना बैतूल जिसकी परियोजना क्रियान्वयन इकाई सिवनी म.प्र एवं क्रियान्वयन सहायक संस्था ग्राम भारती महिला मंडल बैतूल है इस परियोजना में 3 जिले के 227 ग्राम चयनित किए गए है जिससे इस परियोजना द्वारा इन ग्रामों को लाभांतित किया जाएगा।
म.प्र जल निगम का गठन मध्यप्रदेश शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रदाय हेतु समूह जल प्रदाय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 06 जून 2012 को मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित का गठन किया गया है। मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित, कार्यालय द्वितीय तल, ’घ’ विंग, विन्ध्याचल भवन, भोपाल में दिनांक

01/09/2012 से प्रारंभ किया गया। उक्त परियोजना की दृष्टि सतही स्त्रोत आधारित योजनाओं के माध्यम से परिवार स्तर पर नल कनेक्शन द्वारा सुरक्षित एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल तथा उद्योग हेतु अषोधित जल की उपलब्धता एवं, जलमल (सीवरेज) का सुरक्षित निष्पादन करना है। परियोजना का मिशन प्रत्येक घर एवं प्रत्येक परिवार के व्यक्ति तक नल के माध्यम से जल पहुंचना है। उक्त परियोजना कार्यक्रम में वर्तमान स्थिति तक 5 विकासखंड के कुल 45 ग्रामों में 6822 परिवारों का सत्यापित

सर्वे किया जा चुका है एवं 14 ग्राम में सर्वे कार्य प्रगति पर है। आज की समीक्षा बैठक में मुख्य चर्चा सर्वे कार्य को बेहतर प्रकार से कैसे किया जाता है एवं 5/06/2023 से शुरू होने वाली जन सभा पर थी। संस्था प्रमुख अध्यक्ष श्रीमति भारती अग्रवाल द्वारा कार्यकर्ताओं के कार्य में जो सुधार की आवश्कता है उसे और अच्छे से करने पर विशेष चर्चा की गई एवं परियोजना प्रबंधक श्रीमान लीलाधर गड़ेकर द्वारा जन सभा में होने वाली मुख्यविशेषता एवं उसके उद्देश्य को विस्तार पूर्वक समझाया गया ।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.