बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा पार्टी को जिताने का मंत्र

BJP workers being given mantra to make the party win under Booth Vijay Sankalp Abhiyan

*भाजपा चोपना मंडल की बैठक संपन्न – बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा पार्टी को जिताने का मंत्र*
*दिनाँक 30 मई 2023 दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल चोपना की ओर से बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल चोपना की बैठक ग्राम झोली 2 में संपन्न हुई। सांसद महोदया श्री डी. डी. उईके जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2023 व

लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से निरंतर बूथ सशक्तिकरण करने के बाद अब बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह जी ने कहा इसमें आने वाले दिनों में भाजपा मंडल चोपना के शक्ति केंद्रो पर बूथ

समीति, पन्ना प्रमुख, प्रमुख पदाधिकरी व कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति व सिद्धांतो से अवगत कराया जायेगा। पूर्व महिला आयोग सदस्य श्रीमति गंगा सज्जन उईके जी कहा आभियान में बूथ कार्यकर्त्ता पूरी ईमानदारी से चुनावों में पूरी ताकत से बूथ पर विजय प्राप्त करेंगे। मंडल प्रभारी श्री किशोर वरदे जी ने कहा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत

आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ से पार्टी के आगमी कार्यक्रमों तथा अपने अपने बूथों पर नई ऊर्जा एवम् बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्प ले। विस्तारक श्री महेंद्र नामदेव जी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार

निश्चित ही बनेगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री संतोष बैन जी ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के सभी कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण कर लक्ष्य हासिल करना है।*
*बैठक में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष श्री बापी बैन, मंडल महामंत्री श्री अरविन्द धुर्वे, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह,

युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री विक्रम विश्वास, श्री सहदेव राय, सदानंद हालदार, जयराम तफादर, गिरीश घरामी, दुरक सिंह उईके, संजय सरकार, सपन हालदार, दीपांकर डाकुआ, अपूर्वबो, किशोरी मल्लिक, राजेश मालाकार, कर्कित वैरागी, श्रीमति जैन्ती शाना, अमियो सरकार, ज्योति, माया ढाली, रीना।*

इन बच्चों को मिलेगी ई-स्कूटी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.