बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा पार्टी को जिताने का मंत्र

भाजपा चोपना मंडल की बैठक संपन्न

Ghoradongri news :*दिनाँक 27 मई 2023 दिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल चोपना की ओर से बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा मंडल चोपना की बैठक ग्राम सतलदेही में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष श्री आदित्य बबला शुक्ला जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया एवं आगामी विधानसभा चुनाव 2023 व लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से निरंतर बूथ

सशक्तिकरण करने के बाद अब बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत बूथ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा इसमें आने वाले दिनों में भाजपा मंडल चोपना के शक्ति केंद्रो पर बूथ समीति, पन्ना प्रमुख, प्रमुख पदाधिकरी व कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति व सिद्धांतो से अवगत कराया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र मालवीय जी ने कहा आभियान में बूथ कार्यकर्त्ता पूरी ईमानदारी से चुनावों में पूरी

ताकत से बूथ पर विजय प्राप्त करेंगे। जिला महामंत्री श्री कमलेश सिंह जी ने कहा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओ से पार्टी के आगमी कार्यक्रमों तथा अपने अपने बूथों पर नई ऊर्जा एवम् बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए संकल्प ले। मंडल अध्यक्ष श्री विजय पाल जी ने कहा मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार

निश्चित ही बनेगी। पूर्व विधायक श्री रामजी लाल उईके जी ने कहा प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी के सभी कार्यक्रमों को समय पर पूर्ण कर लक्ष्य हासिल करना है।*
*बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे जी, मंडल प्रभारी श्री किशोर वरदे जी, मंडल सह प्रभारी श्री विवेक जैन जी, विस्तारक श्री महेंद्र नामदेव जी, पूर्व महिला आयोग सदस्य श्रीमती गंगा सज्जन उईके जी, शाहपुर मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री बापी बैन, मंडल महामंत्री श्री

विपक्ष से नए संसद भवन के ऐतिहासिक उद्घाटन में शामिल होने का आग्रह

अरविन्द धुर्वे, मंडल मंत्री श्रीमती सहनवती कावड़े, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश भजरवाल, श्री खितिश खराती जी, श्री सहदेव राय जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मृत्युंजय सरकार, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता मंडल, सतीश भाजरवाल, प्रमोद नायक, जीवन मजूमदार, सुभाष, अभिषेक, चितरंजन अधिकारी, सुरेश शील, अशोक नवरे, दिलीप धुर्वे, प्रशांत गाईन, प्रवीण विश्वास, गौतम सरकार, चंपालाल उईके, सुदर्शन

विश्वास, विष्णुगुप्त, नरोत्तम ढाली, रमेश काजले, प्रकाश राय, अखिल विश्वास, उत्तम मंडल, विष्णुपद हलदार, शंभू, महेश काजले, नर्मदा प्रसाद, फकीरा, धरमू काशदे अंतराम इवने, महेश अखंड बाबूलाल इवने, नेहरू परते, हरिप्रसाद इवने, प्रकाश इवने, जगदीश, अनिल मंडल, रंजीत बाईन, हंसराज मर्सकोले, राजकुमार शीलू, राजेश परते, रंजीत मंडल, मृत्युंजय, जितेंद्र मंडल, विश्वजीत, प्रणव चक्रवर्ती, रामरतन विश्वकर्मा, देवदुती, श्रीमती रीना सरदार, श्रीमती प्रभाती नायक।*

हनुमानजी के मंदिर पहुँचकर स्वास्थ्य कर्मियों ने लगाई अपनी मांगों की अर्जी