नरसिंहपुर जिले के हायरसेकंडरी परीक्षा परिणाम2023 की टॉप फाइव सूची में शामिल हुई चीचली नगर के युवा व्यवसाई रमेश कुमार अहिरवार की सुपुत्री कु.पायल अहिरवार समस्त परिवार में खुशी का माहौल एवं परिवारजनों स्नेहीजनों साथ-साथ नगर चीचली के प्रबुद्धजनों ने बेटी को दी बधाई। अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री मूलचन्द मेधोनिया ने बेटी पायल अहिरवार को हार्दिक बधाई
एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और होनहार बेटी श्री रमेश अहिरवार को भी बधाई एवं शुभकामनाएं संप्रेषित की है।
अपनी उपलब्धि पर बेटी ने कहा शिक्षा और जागृति का परिणाम है।
निश्चित ही आज महिलाओं को आगे आकर आगे बढ़ने की जरूरत है जीवन में सदैव ही शिक्षा को सर्वोपरि मानने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं।
परिवार और गुरुजनों के आशीर्वाद एवं उनकी मेहनत को बिटिया ने दिया श्रेय।
Comments are closed.