कालेज में आगमी प्रवेश प्रक्रिया हेतू कार्यशाला संपन्न

उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023- 24 मे त्रुटिरहित प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के उद्देश्य नरोन्हा अकैडमी भोपाल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया था, जिसमें प्रत्येक महाविद्यालय से प्रवेश प्रभारी एवं तकनीकी सहायक को बुलाया गया , एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया

ताकि आगामी सत्र में प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं त्रुटि रहित बनाया जाए जिससे छात्रों को कालेजों में प्रवेश लेने हेतु किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसी के तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के निर्देशन में महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे प्रवेश प्रभारी के रूप में भोपाल में

आयोजित कार्यशाला से प्रशिक्षण प्राप्त कर आए डॉ अजय कुमार चौबे एवं सहायक श्री विशाल मालवीय ने कार्यशाला में जो प्रशिक्षण एवं दिशा निर्देश प्राप्त किए उन सभी को बिंदुवार डॉ अजय चौबे ने एवं तकनीकी बिंदुओं पर श्री विशाल मालवीय द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ के साथ प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए , कार्यशाला में महाविद्यालय के

प्रवेश प्रभारी प्रो.राकेश सिसोदिया ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग का यह अनुकरणीय पहल है, हम प्रवेश त्रुटिरहित प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए वचनबद्ध है कार्यक्रम का संचालन मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे ने किया तथा आभार प्रदर्शन श्री मोहित भोपते द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रो.कौशल किशोर कुशवाहा,

डॉ अनामिका वर्मा डॉ.देव कृष्ण मगरदे,प्रो.भूपेंद्र पाटनकर,प्रो.खेमराज महाजन,श्री प्रकाश झरवड़े श्री आकाश प्रजापति,श्री रत्नेश जैन श्री योगेश प्रजापति श्री सौरभ कहार,श्रीमती भूमिका भोपते,श्री आशीष काजोड़े श्री राम भगत यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।