प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर आज देंगे ज्ञापन

Press Protection Act will give memorandum today demanding implementation of Journalist Security Act

मई दिवस पर पत्रकार ज्ञापन देगें
बैतूल, जिले भर के पत्रकार मई दिवस पर जिला मुख्यालय पर प्रेस प्रोटेक्शन एक्ट पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर देश के महामहिम राष्ट्रपति से लेकर महामहीम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपेगें। बैतूल जिले भर के पत्रकारो से अपील करते हुए

जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पंवार ने जो पत्रकारिता करते है ऐसे पत्रकार जो समाचार संकलन करते समय प्रताडना का शिकार बनते है। ऐसे पत्रकारो को बडी संख्या में बैतूल पहुंचना है। मई दिवस पर मीडिया सेंटर में दोपहर एकत्र पत्रकार जुलूस की शक्ल में ज्ञापन देने जाएगें। समाचार पत्रो एवं न्यूज चैनलो के नौकर जो अपने आप को पत्रकार नहीं मानते है

ऐसे लोगो को मई दिवस से दूर रहने का अनुरोध किया है। श्री पंवार ने बताया कि जिंदा कौम पांच साल तक इंतजार नहीं करती है इसलिए हमें सरकार के भरोसे नहीं बैठना है। हमें हर हाल में बडी संख्या में पत्रकारो की रैली में भाग लेना चाहिए।