यात्रा : सलकनपुर देवी धाम विजयासन माता दरबार

विन्ध्यवासिनी माता मन्दिर (Vindhyawasini Mata Temple) या विजयासन (बीजासन) माता मन्दिर (Bijasan Mata Temple) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सीहोर ज़िले के रहती नगर के समीप स्थित सलकनपुर ग्राम में स्थित एक सिद्धीपीठ हिन्दू मन्दिर है। यह दुर्गा माता के विन्ध्यवासिनी विजयासन रूप को समर्पित है। मन्दिर एक 800 फुट की शिखर पर स्थित है और इसपर पहुँचने के लिए एक लगभग 1400 सीढ़ीयों की चढ़ाई है देखे वीडियो

सलकनपुर मंदिर होशंगाबाद से 35 किलोमीटर की दूर पर स्थित है। यहां पर नवरात्री के मौके पर दूर-दूर से पैदल चलकर लोग माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं। नवरात्री में यहां एक ही दिन में लाखों भक्त मंदिर में आते हैं। हम आपको बता चुकें हैं कि यह मंदिर 1000 फीट की खड़ी पहाड़ी पर स्थित है जहाँ पर जाने के लिए सीढियां, रोपवे और वाहन मार्ग भी है। लेकिन इसके बाद भी कई भक्त पैदल सीढ़ियों से सलकनपुर वाली बिजासन माता के दर्शन करने के लिए जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि बिजासन माता के इस मंदिर में जो भी भक्त मनोकामना मानता है वो कभी खाली नहीं जाती। यहां पहाड़ी के ऊपर बिजासन माता अपने दिव्य रूप में विराजमान है।

विध्यांचल पर्वत विराजमान बिजासन माता को विध्यवासिनी देवी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के पुराणों के अनुसार बिजासन देवी पार्वती का अवतार हैं। जब देवी ने देवताओं की प्रार्थना पर भयंकर राक्षस रक्तबीज का वध किया था तो देवी का नाम बिजासन पड़ा था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.