अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली को अपने नियमित सीटों को ध्यान में रखकर पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने की अनुमति के लिए पत्र लिखा

पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स की अनुमति के लिए प्राचार्य ने लिखा पत्र।

सारनी—-शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बैतूल में पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने को लेकर विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन सारनी ,दिसंबर 2016 से लगातार प्रयास कर रही है।हाल ही में शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल के प्राचार्य डॉक्टर अरूण सिंह भदौरिया ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद नई दिल्ली को अपने नियमित सीटों को ध्यान में रखकर पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स प्रारंभ करने की अनुमति के लिए पत्र लिखा ।

betul news : बैतूल जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इस पत्र की एक प्रति दुर्गादास उइके सांसद बैतूल हरदा हरसूद और आमला सारनी विधायक डॉक्टर योगेश पंडागरे को भी दी है। विद्युत मंडल कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय महामंत्री अंबादास सूने ने बताया कि दिसंबर 2016 से यूनियन लगातार पत्राचार कर शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बैतूल में पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। सचिव पुनीत भारती ने कहा प्रधान मंत्री के कौशल विकास कार्यक्रम को ओर अधिक प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को

सतपुड़ा ताप विद्युत गृह में 2009 से आई टी आई प्रशिक्षित कर्मचारी कार्यरत है। यहां तक कि श्रीसिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया जिला खंडवा, संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर जिला उमरिया ,अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई जिला अनूपपुर ऐसे ताप विद्युत गृह हैं, जहां अधिक संख्या में आई टी आई प्रशिक्षित कर्मचारी काम कर रहे हैं।

गर्मी के मौसम में फूड प्वाईजनिंग संक्रमण से कैसे बचे, बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय -बरतें ये सावधानियां

सभी अपना तकनीकी हायर एजुकेशन बढ़ाना चाहते है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा पार्ट टाइम डिप्लोमा पाठ्यक्रम बैतूल मे शुरुआत नहीं करने से युवा तकनीकी कर्मचारीयो मे असंतोष है। पार्ट टाइम शुरुआत होने से बैतूल जिले के अन्य शासकीय विभाग के कर्मचरियों को भी इसका लाभ मिल सकता है

“शाइस्ता फरार है”फिल्म अभिनेता संजय सैनि जल्द दिखाई देंगे बाॅलीवुड के बड़े बैनर कि फिल्म “शाइस्ता फरार है” में