प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश दौरा, करीब 17 हजार करोड़ रुपए की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 24 अप्रैल को गृह प्रवेश्म कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रीवा जिले से करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। श्री मोदी मध्यप्रदेश के रीवा में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में करीब 17 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वे देशभर की सभी ग्राम सभाओं और पंचायती राज संस्थाओं को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पंचायत स्तर पर सार्वजनिक खरीददारी के लिए एक एकीकृत ई-ग्राम स्वराज और जैम पोर्टल का उद्घाटन करेंगे। ई-ग्राम स्वराज को सरकार के ई-मार्केट प्लेस के साथ एकीकृत करने का उद्देश्य पंचायतों को जैम के माध्यम से माल एवं सेवाओं की खरीददारी करने में सक्षम बनाना है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 35 लाख लाभार्थियों को स्वामित्व प्रॉपर्टी कार्ड सौंपेंगे। सबको आवास के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में श्री मोदी प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत चार लाख से अधिक लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। वे तीन हजार करोड़ रुपये की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं और जल जीवन मिशन के अंतर्गत करीब सात हजार करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
अब स्पीड पोस्ट से घर आयेगा वोटर कार्ड, मोबाइल पर मिलेगा मैसेज
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 24 अप्रैल को गृह प्रवेश्म कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रीवा जिले से करेंगे।
इस अवसर पर भोपाल जिले में 2853 हितग्रहियो को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत गृह प्रवेशम करवाया जायेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों,जनपद में किया जाएगा
इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री, विधायक, सांसद, और वरिष्ठ जनों को आमंत्रित किया गया है। कलेक्टर से आशीष सिंह ने बताया कि सभी जनपद सीईओ, जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए गए हैं । इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी ग्राम पंचायतों पर किया जाएगा।
जिला पंचायत सीईओ श्री ऋतुराज ने बताया कि भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 2853 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया जायेगा। कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों में विशेष उत्साह बना हुआ है ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे ।
bhopal news : प्रभारी मंत्री से मिलकर सुरक्षा की मांग







