bhopal news : प्रभारी मंत्री से मिलकर सुरक्षा की मांग

Khapa Sarpanch met the minister in charge and demanded to provide security

प्रभारी मंत्री से मिलकर खापा सरपंच ने की सुरक्षा प्रदान करने की मांग

bhopal betul news : रेत के 17 डंपर पकड़वाकर चर्चा में आई घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत खापा की सरपंच ने प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार से मिलकर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।इन डम्परों पर शासन ने 77 लाख का जुर्माना किया।

प्रभारी मंत्री को दिए आवेदन में ग्राम पंचायत खापा की सरपंच सहनवती कवड़े ने बताया कि मैं श्रीमति सहनवती कवड़े पति श्री भैय्यालाल कवड़े , ग्राम पंचायत खापा , ग्राम मालवर की सरपंच महोदया हूँ | मेरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में रेता का अवैध उत्खनन जोरों से चल रहा था । भारी वाहनों के आवागमन से रोड पुल – पुलिया सभी खराब हो चुके है । जिसकी सूचना मेरे द्वारा प्रशासन को देने के बाद भी अवैध उत्खनन नहीं रोका गया ।

मजबूरी में ग्रामवासियों के सहयोग से हम लोगो ने अवैध परिवहन करते वाहनों को पकड़ कर जब्ती बनवाया। तभी से अवैध उत्खनन में जुड़े व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है । महिला जनप्रतिनिधि होने की वजह से में असहज महसूस कर रही हूँ । अत : महोदय जी तत्काल कार्यवाही हेतु आवेदन है।