BETUL सांसद दुर्गादास उईके जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया

आशीष उघड़े

BETUL  ठेका मजदूरों ने ठेकेदार के खिलाफ में एकजुट होकर जिले के सांसद महोदय श्री दुर्गा दास उईके जी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने बताया कि हम विगत 20 वर्षों से भूमिगत खदान के अंदर जाकर काम कर रहे हैं लेकिन ठेकेदार ना हमारा सीएम पीएफ का पैसा डालता है ना हमारी पूरी हाजिरी देता है हमारी हाजिरी 11 सो रुपए हैं परंतु हम लोगों को ₹300 रुपए ही देता है यह सरासर अत्याचार अन्याय हैं

यह ठेकेदार द्वारा ठेका मजदूरों का शोषण किया जा रहा है जिसके खिलाफ में आज सांसद महोदय जी को बेतूल पहुंचकर 100की संख्या में कामगार मजदूर पहुंचे और उन्होंने सांसद जी को अपनी बातों से अपनी समस्याओं को अवगत कराया सांसद जी ने पूर्ण रूप से समस्या का हल करने का वादा किया और जल्द से जल्द इसका निराकरण करने की बात कही और उन्होंने तुरंत अधिकारियों से बात कर इस मामले को संज्ञान में लिया l