BETUL हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हनुमान जयंती जगह-जगह हवन पूजन के साथ हुए भंडारे रानीपुर। रानीपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह का माहौल देखने को मिला कहीं अखंड रामायण का पाठ तो कहीं हनुमान चालीसा तो कहीं सुंदरकांड पाठ का आयोजन रात से अल सुबह तक चलता रहा रानीपुर ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 में ग्राम के नव युवकों द्वारा अखंड रामायण पाठ का आयोजन आयोजित किया गया।
जो आज सुबह तक चलता रहा वही ग्राम पंचायत मेंहकार के हीरावाडी ग्राम के जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका डॉक्टर भगवान दास सिनोटिया के यहां सुंदरकांड पाठ का आयोजन का आयोजित किया गया उसके पश्चात हवन पूजन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें रानीपुर, कुही,सैलेया, मयावानी,छुरी,जांगड़ा,सिताकामत सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के तादाद में भंडारा में शामिल हुए वही सारणी टू परासिया बैतूल मार्ग पर पड़ने वाले हनुमान ढोल में भी सुंदरकांड पाठ सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन देर शाम तक चलता रहा
इसके पश्चात रानीपुर थाने में विराजमान बजरंग दादा के पास भी सुंदरकांड का पाठ का आयोजन आयोजित किया गया उसके बाद भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें गांव सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के काबिल भारी मात्रा में पहुंचकर भंडारे प्रसादी ग्रहण की वही ग्राम पंचायत रतनपुर के पूर्व सरपंच किशोर मरकाम के घर में विराजमान भगवान बजरंग दादा के पास सुंदरकांड पाठ का आयोजन ग्रामीणों द्वारा आयोजित किया गया व भंडारे का आयोजन भी आयोजित किया गया इस मौके पर ग्राम सहित अन्य क्षेत्रों के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे







