Hanuman jayanti 2023 : दद्दा के जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु मंदिर मंदिर हो रहा पूजन

भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।हनुमान जी को उनके भक्त प्यार और स्नेह से दद्दा भी कहते हैं। यह तो अपनी अपनी श्रद्धा है की अपने आराध्य को कोई किस नाम से पुकारे ।सबसे बड़ी बात है कि उस पुकार में श्रद्धा होनी चाहिए भक्ति होनी चाहिए दिल से प्रभु के लिए जो नाम निकलता है माना जाता है कि प्रभु को वही पसंद आता है।

तो कुछ ऐसी ही श्रद्धा भक्ति से पवन पुत्र श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव पूरे नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । नगर में प्रातः काल प्रभात फेरी संकीर्तन मंडल द्वारा बस स्टैंड के बाजारढाना स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर तक आज प्रभात फेरी पहुंची । बस स्टैंड पर दीपक जैन धनराज विश्वकर्मा तिरुपति जी टंटी सराठे,निष्कर्ष,ज्ञान सिंह ठाकुर सहित अन्य श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का स्वागत किया । नगर में श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बहुत ही श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। बजरंग टेकडी मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में श्रद्धालु नाचते हुए नगर के सभी मंदिरों में पहुँचे ओर पूजन किया। देखें वीडियो

Betul _बंद कर दिए तीन गर्ल्स स्कूल : मामा के राज में भांजियों के स्कूल कर दिए बंद – चुनाव में असर दिखा सकता है मामला