Betul_ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के बैतूल आगमन पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बैतूल के अतिथि शिक्षकों द्वारा ज्ञापन सौंपकर मांग की
आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के बैतूल आगमन पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बैतूल के अतिथि शिक्षकों द्वारा ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि उन्हें नवोदय विद्यालय की भांति पुनः रिजल्ट एवं अनुभव के आधार पर उसी विद्यालय में नियुक्ति दी जाए ।
नवोदय विद्यालय अतिथि शिक्षक नियुक्ति आदेश लोक शिक्षा संचनालय के आदेश एवं जबलपुर हाईकोर्ट का आदेश का हवाला देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड एवं नवोदय विद्यालयों में भी पूर्व से कार्यरत अतिथि शिक्षक को प्राथमिकता दी जाती है । एकलव्य अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में अन्य राज्य के आवेदकों को शामिल कर लिया गया है जिससे मध्यप्रदेश के लगभग 80 % योग्य एवं अनुभवी अतिथि शिक्षक मेरिट सूची से बाहर हो गए हैं
जबकि वे पूर्व से अध्यापन कराते आ रहे हैं । इस बार अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए नवीन नीति बनाई गई है जो पूरी तरह योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों के विरुद्ध है । उन्होंने अतिथि शिक्षक भर्ती पर स्टे लगाने की मांग की । और उन्होंने नई नीति को मध्य प्रदेश के युवा बेरोजगारों के विरुद्ध बताया ।







