नगर परिषद ने आज वार्ड 14 में लगाया लाडली बहना शिविर

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में महिलाओं के फॉर्म ऑनलाइन दर्ज करने के लिए वार्ड ने शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में सीएमओ ब्रज किशोर शर्मा,संजय साहू,ओम प्रकाश पवार पहुंचे।

शिविर में शिव प्रकाश बिंझाडे राजकुमार उइके ने महिलाओं के फॉर्म ऑनलाइन पंजीयन किए। कई महिलाओं द्वारा ईकेवाईसी नहीं कराया गया था और मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया था। जिसके कारण उन्हें बताया गया कि यह प्रक्रिया कंप्लीट करा लो। अभी समय है दोबारा शिविर लगाकर आपके फॉर्म ऑनलाइन दर्ज कर दिए जाएंगे। ईकेवाईसी के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लग रहा है ।

ये तय करेंगे कौन बनेगा घोड़ाडोंगरी का विधायक