डेम किनारे होगा पर्यटन केंद्र, इंजन बोट का लुत्फ उठा सकेंगे लोग
परिषद की बैठक में 88.61 करोड़ का बजट पारित, शोभापुर में होगा विद्युतीकरण, पेयजल लाइन का विस्तारीकरण होगा
_
_परिषद के विशेष सम्मेलन में बजट पास, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पेयजल परिवहर कार्यों को मंजूरी, सुरक्षा गार्ड गनमैन एवं आउट सोर्स के लिए होंगे रिटेंडर, काम नहीं करने वाली तीन फर्म ब्लेकलिस्टेड।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में मंगलवार 28 मार्च 2023 को परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें वर्ष 2023-24 के लिए 88.61 करोड़ के अनुमानित बजट मंजूरी दी गई। इसके साथ ही शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 31 से वार्ड 34 तक विद्युतीकरण कार्य को मंजूरी दी गई। अमृत-2.0 योजना के तहत पेयजल लाइनों का विस्तार भी किया जाएगा।
परिषद सभा कक्ष में दोपहर 1 बजे से परिषद का विशेष सम्मेलन शुरू हुआ। अध्यक्ष किशोर बरदे उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पासे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षदगण एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम की उपस्थिति में बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। निर्माण सामग्रियों की सालाना दरों को मंजूरी दी गई। शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 30. 31, 32, 33 एवं 34 में विद्युतीकरण कार्य को परिषद ने मंजूरी दी। सुरक्षा गार्ड, गनमैन एवं आउट सोर्स कर्मचारियों के लिए निविदा में अधिकतर निविदाकारों की दरें एक समान होने पर निविदा दोबारा निकाले जाने का निर्णय हुआ।
ठोस अपशिष्ट संग्रहण के लिए प्राप्त दरों को परिषद ने स्वीकृति दी। वार्ड 13 में पर्यटन व्यू पाइंट का कार्य नहीं करने वाले, वार्ड 16 में पेविंग ब्लाक नहीं लगाने वाले एवं वार्ड 28 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य नहीं करने वाली तीन फर्मों को ब्लैक लिस्टेड किया गया। अमृत 2.0 योजना पर पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। बगडोना से सारनी तक स्टेट हाईवे पर 150 नग सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा सालाना बजट को परिषद ने मंजूर किया।
बैठक में पार्षदगण छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, मीना ददन सिंह, किरण झरबडे, ज्योति हेमराज नागले, चन्द्रा सोनेकर, संगीता मनीष घोटे, प्रवीण सोनी, भावना बंडू माकोडे, शिवकली बबलू नरें हरिता शांति पाल, इशस्त बी. रूपलाल बेलवंशी, मनोज ठाकुर, प्रीति सुरेश मानकर, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, मो ताहीर अंसारी, जफर अंसारी, रोशनी संदीप झपाटे, महेन्द्र भारती वंदना सुखदेव वामनकर, अनीता बेलवंशी अजाबराव धोटे, आकाश कुमार पंदाम, संगीता सुनील, बेबी बिझाडे, कविता पटैया रेखा मोहनलाल मायवाड, मनोज कुमार डेहरिया, आनंद कुमार नागले संगीता प्रवीण सूर्यवंशी, सरिता मनोज वागदे उपस्ति थे।
चोपना : घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के निवासी को तीन साल का कठोर कारावास की सजा
*डेम किनारे होगा पर्यटन केंद्र, इंजन बोट का लुत्फ उठा सकेंगे लोग*
नगर पालिका परिषद ने इस वर्ष बजट में सौंदर्यीकरण के तहत पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रावधान किया है। इसके तहत सतपुड़ा डेम पर पर्यटन विकास निगम द्वारा विकसित व्यू पाइंट पर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे। साथ ही सैलानियों के लिए इंजन बोट भी चलाई जाएगी। नपा ने इस पर 50 लाख खर्च करने का प्रावधान बजट में रखा है।
*किस मद पर क्या होगा अनुमानित खर्च*
विद्युतीकरण -4.5 करोड़
पर्यटन एवं सौदर्यीकरण -2 करोड़
संजीवनी क्लीनिक 75 लाख
प्रधानमंत्री आवास-8 करोड
कायाकल्प अभियान-2.5 करोड़
मोक्षधाम 3 करोड़
अमृत-20- 9 करोड
नगर परिषद ने लगाया शिविर किया पंजीयन







