श्री राम मंदिर समिति द्वारा रोज निकाली जा रही है प्रभात फेरी

 

चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सारणी नगर में प्रातः 5:00 बजे से श्री राम मंदिर समिति द्वारा रोज प्रभात फेरी निकालकर सारणी नगर के सभी वार्डो का भ्रमण किया जाता है कल आमला से आए राम भक्तों द्वारा समिति के साथ भ्रमण किया गया
एवं आज श्री राम मंदिर समिति की प्रभात फेरी नगर के राम भक्त, विहिप एवं छत्रपति शिवाजी धर्म रक्षा मंच तिरमहू से आए राम भक्तों के साथ भजन कीर्तन करते हुए सारणी के भी टाइप कॉलोनी पहुंची

एबी टाइप में मुख्य अभियंता आवास पर मुख्य अभियंता वी के कैथवार द्वारा प्रभात फेरी का भव्य स्वागत कर श्री राम स्तुति का गायन किया गया इसके पश्चात एबीटाइप के ही शिव मंदिर में प्रभात फेरी का समापन कर प्रसाद वितरण किया गया
इस अवसर पर राम मंदिर समिति के महेंद्र सिक्केवाल, किशोर चौहान, यादोराव धोटे, विश्वनाथ ठाकरे, गणेश मालवीय, सोम लाल पाल,राजेश आठनेरे, सहित विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुनील भारद्वाज, जिला गोरक्षा प्रमुख अमित सोनी, प्रखंड मंत्री विजय पडलक, राजेश कुंभारे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.