घोड़ाडोंगरी के कांग्रेसी करेंगे भोपाल में प्रदर्शन

घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान . श्री कमलनाथ जी ( पूर्व मुख्यमंत्री ) के निर्देशानुसार दिनांक 13 मार्च 2023 को भोपाल में ” राजभवन का घेराव – विशाल मार्च ” का आयोजन किया गया है । राजभवन घेराव कार्यक्रम में अ.भा. कांग्रेस कमेटी के म.प्र . प्रभारी मान . श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान श्री कमलनाथ जी एवं प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति में दिनांक 13 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे राजधानी भोपाल में जवाहर चौक पर सभी कांग्रेस जन एकत्रित होकर राजभवन घेराव के लिए कूच करेंगे ।

 

भाजपा सरकार की क्रोनी कैपीटलिज्म की नीति से गहराये आर्थिक संकट जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में हैं , देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं प्रदेश में अनुसूचित जाति , जनजाति , पिछडा वर्ग , महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान किसानों , बेरोजगारों की आवाज को उठाने के लिए ” राजभवन का घेराव – विशाल मार्च ” में घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से अधिक से अधिक कांग्रेसी साथियों के साथ प्रदर्शन मैं शामिल होंगे ।

घोड़ाडोंगरी कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर ने बताया 13 मार्च 2023 को ब्लाक अध्यक्ष मण्डलम , सेक्टर के अध्यक्ष , मोर्चा संगठन विभाग एवं प्रकोष्ठ , स्थानीय संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों , कांग्रेसजनों को अनिवार्य रूप से घेराव कार्यक्रम में शामिल होकर प्रदर्शन किया जाएगा प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में घोड़ाडोंगरी क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होकर प्रदर्शन करेंगे।

किरायेदार ने बनाया था पत्नी एवम भतीजी का नहाते समय वीडियो करता था ब्लैकमेल 08 वर्ष पुराने सनसनीखेज अंधेकत्ल का खुलासा

News_ sarni : स्थानीय ठेका श्रमिकों में रोष मुख्य अभियंता म.प्र. पावर जनरेटिंग कम्पनी लिमिटेड को सौंपा गया ज्ञापन