Betul _ sarni news मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में

Betul _ sarni news

सारनी| भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी को अध्यक्ष नागेंद्र निगम के नेतृत्व में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता पी जे शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह, नपा अध्यक्ष किशोर बरदे

नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार जगन्नाथ डेहरिया भीम बहादुर थापा जी पी सिंह के आदित्य में मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने  बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिवस पर शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रदेशवासियों से आग्रह किया गया था कि

उनका जन्म दिवस वृक्षारोपण कर मनाया जाए इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी द्वारा वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों को भोजन कराकर व वृद्धा आश्रम में फलदार वृक्ष का वृक्षारोपण कर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी जन्म दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ट पदाधिकारी वरिष्ठ नेता गण पार्षद गण व अन्य जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कलेक्टर ने चिचोली एवं शाहपुर के सीडीपीओ द्वारा आईएमएएम कार्यक्रम के त्रुटिपूर्ण डाटा की मॉनीटरिंग नहीं करने के लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।